गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेश मंत्रालय के ड्राइवर पर जासूसी का आरोप

पाकिस्तान को भेजता था खुफिया जानकारी, दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया
नई दिल्ली :
दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय में तैनात एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय और संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। ड्राइवर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हनीट्रैप में फंसाया था। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तानी जासूस से संपर्क में था ड्राइवर
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को जवाहरलाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया गया है। वह पाकिस्तान को भारतीय विदेश मंत्रालय की खूफिया जानकारियां भेजता है, इसके बदले में उसे पैसे मिलते थे। ड्राइवर पाकिस्तान की एक महिला जासूस के संपर्क में था, उसे विदेश मंत्रालय से जुड़ी जानकारियां भेजता था।
महिला बताती थी कि वह कोलकाता में रहती है। महिला का नाम पूनम शर्मा या पूजा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला हनीट्रैप का है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने पाकिस्तान को क्या जानकारी दी है।
पाकिस्तान से आया हिंदू शरणार्थी कर रहा था जासूसी
इससे पहले अगस्त में राजस्थान पुलिस ने दिल्ली से एक शख्स को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान 44 साल के भागचंद के रूप में हुई थी। भागचंद का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और 1998 में अपने परिवार के साथ भारत आया था। भागचंद भारत दिल्ली में टैक्सी चलाकर अपना गुजारा करता था। 2016 में उसे भारत की नागरिकता मिल गई। भागचंद अपने पाकिस्तानी रिश्तेदार के जरिए हैंडलर के संपर्क में था। अक्टूबर में भी चीन के लिए जासूसी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *