गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुष्कर सरोवर घाट पर गिरकर विदेशी पर्यटक घायल

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर पवित्र सरोवर के एक घाट पर आज विदेशी युवती गिरकर घायल हो गई जिसमें उसके पैरों में 14 टांके आए हैं। पुष्ट जानकारी के मुताबिक लंदन निवासी फोएबी (78) अपने पति एवं दोस्तों के साथ पुष्कर भ्रमण पर रही और पवित्र सरोवर के बंसी घाट पर बनी सीढ़ियों पर फिसलकर बुरी तरह घायल हो गई।

पुलिस मित्र टीम के प्रभारी अमित भट्ट ने विदेशी मेहमान को तुरंत राहत पहुंचाते हुए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे 14 टांके लगाए। उल्लेखनीय है कि पुष्कर सरोवर के चारों ओर गंदगी का आलम तथा गाय एवं सांडों का विचरण आम है। साथ ही सरोवर की सीढ़ियों पर फिसलन भी है जो देशी विदेशी मेहमानों को अक्सर घायल करते आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *