गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडोनेशिया द्वीप पर विदेशी पर्यटक मोटरबाइक नहीं कर सकेंगे उपयोग

जकार्ता : इंडोनेशिया के बाली द्वीप के प्रशासन ने विदेशी पर्यटकों की ओर से यातायात कानून तोड़ने के मामले को लेकर मोटरबाइक का उपयोग करने से प्रतिबंधित करने की योजना बनायी है। गवर्नर आई वायन कोस्टर ने कहा, “विदेशी पर्यटकों को मोटरबाइक का उपयोग करते हुए, बिना शर्ट या कपड़े पहने, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के भी द्वीप पर घूमने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि पर्यटक ट्रैवल एजेंटों द्वारा प्रदान किए गए वाहनों का ही उपयोग करेंगे।
स्थानीय पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस द्वीप पर 171 से अधिक विदेशी पर्यटकों ने फरवरी के अंत से मार्च के प्रारंभ तक यातायात कानूनों का उल्लंघन किया है। इनमें से कुछ पर्यटक नकली लाइसेंस प्लेट का भी इस्तेमाल करते हैं।
श्री कोस्टर ने कहा, ” यदि आप एक पर्यटक हैं, तो एक पर्यटक की तरह व्यवहार करें।”
दरअसल, बाली में विदेशी पर्यटक अक्सर द्वीप की चारों ओर घूमने के लिए मोटरबाइक किराए पर लेना पसंद करते हैं।
बाली प्रशासन इस साल विदेशी पर्यटकों द्वारा मोटरबाइक का उपयोग प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है। एक यूक्रेनी पर्यटक ने बीबीसी से कहा कि वैध लाइसेंस वाले विदेशियों को मोटरबाइक की सवारी करने के लिए ‘स्वतंत्रता’ दी जानी चाहिए।
उऩ्होंने कहा, “हम किसी ट्रैवल एजेंट की सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करते हैं क्योंकि हम स्वतंत्र होकर घूमना चाहते हैं और हम खुद काम करना पसंद करते हैं ताकि हम अपनी यात्रा का पूरा आनंद उठा सकें।”
बाली के मोटरबाइक रेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डेडेक वारजाना ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल्दबाजी में लाए गए प्रस्ताव पर विचार करना जरूरी है और अधिकारियों को पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय विशिष्ट उल्लंघनों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यातायात उल्लंघनों की बढ़ती संख्या भी स्थानीय अधिकारियों द्वारा मौजूदा नियमों के कमजोर प्रवर्तन की ओर इशारा करती है। उन्होंने वाहन किराए पर लेने की प्रणाली को मजबूत करने का सुझाव दिया।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अधिकारियों ने कई रूसी नागरिकों को उनके निवास परमिट का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया। महामारी से पहले बाली की वार्षिक जीडीपी में पर्यटन ने लगभग 60 प्रतिशत का योगदान दिया था। प्रांत के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जनवरी 2023 में बाली में विदेशी पर्यटकों का सबसे बड़ा योगदान ऑस्ट्रेलिया रहा। यहां करीब 91हजार से अधिक ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने रुख किया है। रूस के लगभग 22 हजार नागरिकों ने बाली द्वीप पर घूमने गए, जो दूसरे स्थान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *