गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वन विभाग के अमले पर हमला

हरदा : मध्यप्रदेश में हरदा जिले के छीपावड थाना क्षेत्र में आज अवैध रूप सागौन की तस्करी कर रहे अज्ञात हमलावरों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक वन कर्मी को चोट आई है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार वन विभाग के अमले को जंगल में अवैध सागौन कटाई की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम जब हरदा जिले के छीपाबड़ थाने क्षेत्र में बमनगांव के जंगल में पहुंची, तभी सागौन की तस्करी कर रहे 30 से 40 की संख्या में लोगों ने वन विभाग के अमले को घेर लिया और पथराव कर दिया, जिससे एक वनकर्मी घायल हो गया तथा वन विभाग की गाड़ी का सामने का कांच टूट गया।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कि वन विभाग की टीम द्वारा इस घटना की जानकारी हरदा जिले के छीपाबड़ थाने में दी गई। तभी हरदा जिले के छीपाबड़ थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक हमलावर तस्कर मौके से भाग चुके थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल से एक मोटर साइकिल सहित ट्रेक्टर ट्रॉली और 18 नग सागौन जब्त किया गया है। इस संबंध में जिले के छीपावड थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *