गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिर्जापुर में वनकर्मी की हत्या

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के हलिया क्षेत्र में एक वनकर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। उसका शव शनिवार सुबह पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि फुलवारी गांव निवासी जमुना (50) गांव से कुछ दूर स्थित हलिया रेंज के रोपावनी पौधरोपण में वाचर पद पर कार्यरत थे। रोपावनी की सुरक्षा के लिए बनी दीवार के पास सुबह उनका शव बरामद किया गया। प्रथमदृष्टया उनके सर पर धारदार हथियार से चोट किया गया है। फिलहाल हत्या का कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
उन्होने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र अपराधी को पकड़ कर खुलासा किया जाएगा। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई है।
मृतक की पत्नी शांति के अनुसार शुक्रवार शाम जमुना ने पेड़ की लकड़ी काटते कुछ लोगों को पकड़ लिया था। फिर शाम को काम पर चले गए थे। शनिवार सुबह उनका शव मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *