गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 598.9 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 01 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 598.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह तीन करोड़ डॉलर कम होकर 594.9 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 01 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.44 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 530.7 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 58.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.9 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 10 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.2 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 5.1 अरब डॉलर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *