गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 4.85 अरब डॉलर गिरकर 532.66 अरब डॉलर पर

मुंबई : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रूख बना हुआ और गत 30सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह लागतार नौवें सप्ताह गिरावट में रहा। आलोच्य अवधि में यह 4.85 अबर डॉलर की गिरावट लेकर 532.66 अबर डॉलर पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 8.13 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 537.51 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर), स्वर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आरक्षित निधि में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रूख बना हुआ है।
केन्द्रीस बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 30 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.40 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 472.80 अरब डॉलर रह गयी। इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 28.1 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 37.60 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह एसडीआर 16.7 करोड़ डॉलर कम होकर 17.42 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 4.82 अरब डॉलर पर लगभग टिकी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *