पोर्ट ब्लेयर : अंडमान- निकोबार में पोर्टब्लेयर की अदालत ने एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को अग्रिम जांच की कार्रवाई हेतु शुक्रवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोप जितेंद्र नारायण पोर्ट ब्लेयर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शुक्रवार को आगे की जांच हेतु तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने नारायण को गुरुवार को उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद गिरफ्तार किया था। उन्हें कल मेडिकल जांच के बाद पोर्ट ब्लेयर के एबरडीन थाने में रखा गया था और आज अपराह्न मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
गृह मंत्रालय ने गत 17 अक्टूबर को नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार गृह मंत्रालय को तत्कालीन मुख्य सचिव द्वारा एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में अंडमान-निकोबार पुलिस की ओर से 16 अक्टूबर को रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कानून के अनुसार संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इससे पहले 27 अक्टूबर को अंडमान- निकोबार प्रशासन के पूर्व मुख्य सचिव नारायण कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक विशेष जांच दल के सामने पेश होने के आदेश के बाद दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर पहुंचे थे। उनके खिलाफ कथित सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की जांच चल रही है।
यौन उत्पीड़न के मामले में अंडमान-निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव पुलिस हिरासत में
