गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा का पूर्व पदाधिकारी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पदाधिकारी को उसके रिश्तेदार की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी और पुलिस ने रिश्तेदार व उसके मित्र के विरुद्ध ब्लैकमेलिंग का प्रकरण भी दर्ज किया है।
बड़वानी कोतवाली प्रभारी बलदेव मुजाल्दा ने बताया कि 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर संतोष मुलेवा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुलेवा भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल का पूर्व जिला संयोजक है, जिसे कुछ महीनों पहले पद से हटा दिया गया था।
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला का करीब 9 वर्ष तक यौन शोषण किया था। दूसरी ओर संतोष मुलेवा की शिकायत पर उक्त महिला तथा एक उसके अन्य परिचित जयप्रकाश सोनी के विरुद्ध कथित तौर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग किये जाने पर ब्लैकमलिंग संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों प्रकरण 12 अगस्त को दर्ज हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *