बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लाेक कुमार ने बताया कि आज सुबह आठ बजे अहमदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित डोकला हसनगढ़ गांव में पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप की मोटरसाइकिल पर सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहे थे।
दिनदहाड़े हुई घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इसे पूर्व रंजिश का परिणाम बता रहे है। एसएसपी ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस की छह टीम में गठित कर दी गई है। हथियारों से संबंधित कुछ इनपुट्स भी पुलिस को प्राप्त हुए हैं। जल्द ही वह इस घटना का अनावरण कर देंगे।
बुलंदशहर में पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या
