गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत देने के आरोप में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता आयोग (विजीलैंस ब्यूरो) ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को ब्यूरो के एक सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पंजाब विजीलैंस ब्यूरों के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने आज यहां बताया इस संबंध में मनमोहन कुमार एआईजी वीबी के बयान पर पूर्व मंत्री के खिलाफ उड़न दस्ता पंजाब द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत 15 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एआईजी मनमोहन कुमार ने शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रूपये की पेशकश की।
श्री कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री ने अगले दिन यानी 15 अक्तूबर को 50 लाख रूपये और शेष राशि बाद की तारीख में देने की पेशकश की है । उन्होंने बताया कि एआईजी ने मुख्य निदेशक को अवगत करा दिया है, जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *