भुवनेश्वर : ओडिशा के पूर्व विधायक अर्जुन दास की शनिवार को जाजपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह 65 वर्ष के थे। एक ट्रक ने दास की मोटरसाइकिल को बरून्हा के पास खारसरोटा पुल पर टक्कर मार दी ।
दास पूर्व जाजपुर लोक सभा सांसद अनादि दास के पुत्र थे और राज्य विधानसभा के लिए कांग्रेस के टिकट पर चुने गये थे । उन्होंने वर्ष 1995 से 2000 तक बिनजहारपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था ।
पूर्व कांग्रेस विधायक का जन्म बिनजहारपुर प्रखंड के कापसी में 16 नवम्बर 1957 को हुआ था। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन एक वामपंथी नेता के रूप में छात्र जीवन से शुरू किया था ।
हाल ही में वह, भारत राष्ट्र समिति में शामिल हुये थे जिसे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने गठन किया है ।
पूर्व विधायक अर्जुन दास का सड़क दुर्घटना में मृत्यु
