गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्व पुलिसकर्मी मांगों को लेकर देंगे धरना

भिवानी : अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अब हरियाणा के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भी एकजुट हो गए है तथा इन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुये 14 सितम्बर को यहां उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देने के साथ अपने आंदोलन की शुरूआत करने का ऐलान किया है। हरियाणा पुलिस संगठन (एसोसिएशसन) के जिला उप प्रधान रोशन लाल शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि 13 सितम्बर को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जेलकर्मियों को पंजाब के समान वेतनमान देने, 65-70-75 की आयु होने पर 5-10-15 प्रतिशत पेंशन में वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मैडिकल कैशलेस सुविधा सभी अस्पतालों में देने, कोरोनाकाल के समय काटा गया 18 माह का मंहगाई भत्ता ब्याज सहित देने, फैमिली पेंशनरों को भी एलटीसी सुविधा देने, पुलिसकर्मियों को वन रैंक-वन पेंशन का लाभ देने की मांग को लेकर संगठन लम्बे समय से संघर्षरत है। सरकार अगर अब भी उनकी मांगों पर तवज्जो नहीं देती है तो वे बड़े संघर्ष की रूपरेखा बनाने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *