गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आरबीआई के पूर्व गवर्नर का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली : (पी एम ए) भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस वेंकिटरमणन का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कहा है। उन्होंने साल 1990 से 1992 तक भारत के 18वें आरबीआई गवर्नर के रूप में पदभार संभाला था। इसके अलावा वो 1985 से लेकर 1989 तक वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव भी रह चुके थे। पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन का जन्म साल 1931 में नागरकोइल में हुआ था। केंद्रीय रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एस वेंकटरमणन ने उस समय कार्यकाल को संभाला था, जब देश वैश्विक स्तर पर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *