गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिमी का पूर्व सदस्य खंडवा से गिरफ्तार

खंडवा : स्टुडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया (सिमी) की आतंकी गतिविधियों में संलिप्त मध्यप्रदेश के खंडवा के एक युवक का पश्चिम बंगाल की आतंकी गतिविधियों में भी नाम आने के बाद उसे कोलकाता के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा खंडवा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने आज बताया कि खंडवा के अब्दुल रकीब कुरैशी प्रतिबंधित संगठन सिमी का सक्रिय सदस्य रहा है। इस पर उसके खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज थे जिनमें उसे सजा भी सुनाई जा चुकी है। इनमे दो सजा वह पूरी भी कर चुका है और तीसरे मामले में जमानत पर था। अब उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल का यह नया कनेक्शन सामने आया है। कल पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने उसे खंडवा से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।
एसपी सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने प्रकरण विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था जिसमे दो आरोपियों को वहां से गिरफ्तार किया गया था। उसी की विवेचना के तारतम्य में एसटीएफ ने खंडवा के अब्दुल रकीब कुरैशी को भी सह आरोपी बनाया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम यहां आई थी। उन्होंने खंडवा पुलिस से इसमे मदद मांगी थी, जिसमे विधिवत कार्रवाई कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया।

उसे पश्चिम बंगाल विवेचना के लिए ले जाया गया है। अब्दुल रकीब जिसे गिरफ्तार किया गया है, वह पूर्व में सिमी का सदस्य रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व ने तीन अपराध थे, जिसमें सजा सुनाई गई थी। एक अपराध में सजा सुनाई गई थी उसमें वह जमानत पर है। बाकी दो में वह सजा काट चुका है। इस बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने इस मामले को लेकर अपने ट्वीट के माध्यम से राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि डॉ मिश्रा राज्य की लचर कानून व्यवस्था से बेखबर दूसरे कामों में व्यस्त रहे और कोलकाता पुलिस संवेदनशील खंडवा से आतंकवादी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। वह भी उस वक्त जब प्रदेश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत हजारों अप्रवासी मेहमान मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *