गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यमुनानगर में 115 करोड़ रु के कार्यों का शिलान्यास

यमुनानगर : दुष्यंत चौटाला ने यमुनानगर जिले में शनिवार को 115 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 224 किलोमीटर लम्बी करीब 100 सड़कों के सुधार और मजबूत करने के कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानसून के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और साल के अंत तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने इन परियोजनाओं में यमुनानगर जिले की सभी चारों विधानसभा की 25-25 सड़कों को लिया गया है और इनमें यमुनानगर शहर की भी एक सड़क शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्राथमिक कार्य प्रदेश की जनता की सेवा करना है। उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विश्राम गृह में ही जनता की समस्याएं सुनीं तथा इनका निवारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *