भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए इस मामले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की समीप झाड़ियों से कल जैदउद्दीन नामक एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने नदीम, अर्जुन साहू, नीरज खटीक और बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चारों साथियों एवं दो अन्य साथी नईम एवं बंटी और एक अन्य के साथ मिलकर चेतक ब्रिज के पास जैदउद्दीन की डंडो और धारदार हथियार से मारपीट की और इसके बाद अपने साथी नीरज खटीक के आटो से जैदउद्दीन को ले जाकर गोविंदपुरा के एक खडहर मकान में रखा एवं उसकी मृत्यु हो जाने पर पकडे जाने के भय से रात में ही नईम ने अपने आटो से मृतक की लाश स्कूल के पास झाडियों ठिकाने लगा दी और किसी को शक न हो इसलिये आरोपी अपने काम धंधे मे लग गए।
बताया जा रहा है कि रुपए छीनने के लेकर जैदउद्दीन का आरोपियों से विवाद हुथा और इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गयी। पकड़े गए चारों आरोपियों को गोविंदपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। तीन अन्य की आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार तीन की तलाश
