रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम में हाईवे पर चैकिंग के समय पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार दिन पूर्व हाईवे पर पुलिस की टीम सेजावता फंटे पर बेरीकेट लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी नामली की तरफ से आती पाँच-छः वाहन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, सभी वाहन चालकों ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर जान से मारने की नियत से पुलिस के वाहन को टक्कर मारी और फरार हो गए।
इस मामले में राजुखान, आजाद शाह, मोहम्मद हुसैन और चेनसिह गिरफ्तार कर लिया गया साथ इनके कब्जे से चार वाहन जप्त कर लिया गया।
पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
