बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने आज चार लोगों को अवैध रूप से चार ट्रकों से 73 मवेशियों का परिवहन किए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार ट्रकों को रोका गया। तलाशी लिए जाने पर ट्रकों में क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जा रहे 73 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
