गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार में डोडा पोस्त की तस्करी करते चार गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गोलूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार व्यक्तियों को एक कार में अवैध रूप से 45 किलो पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर भजनलाल की पुलिस टीम ने कल देर शाम को गांव पक्का भादवा के समीप जेआरके नहर पुलिया पर एक संदिग्ध कार (डीएल 7 सीजी 2775) को रोका। तलाशी लेने पर कार में 45 किलो पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार रणजीतसिंह मजहबी सिख (22) निवासी जंडवाला चडतसिंह थाना मलोट सिटी, भिंदासिंह मजहबी सिख (35) निवासी करनीवाला कुम्हायारा थाना मलोट सदर जिला मुक्तसर (पंजाब), गुरप्रीतसिंह उर्फ मंगलसिंह मजहबी सिख (28) मजहबी सिख निवासी चक 3-एल एल डब्ल्यू लीलांवाली थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ और महेंद्र नायक (24) निवासी सीतसर थाना रतनगढ़ जिला चूरु को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी सीआई दिनेश सहारण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *