गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मादक पदार्थ के मामले में चार गिरफ्तार

रतलाम : मध्यप्रदेश की रतलाम जिला पुलिस ने मादक पदार्थ के अवैध व्यापार के मामले में आज चार आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से मादक पदार्थ जप्त किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यहां स्टेशन रोड पुलिस ने एक लाख तीस हजार रुपए मूल्य के मादक पदार्थ एमडी को जप्त कर आशीष सोनी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। एक सूचना के आधार पर तड़के की गयी कार्रवाई में 30 ग्राम एमडी को जप्त कर आशीष सोनी के अलावा सईद, हनी और सुनील नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *