गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला सरगना सहित चार गिरफ्तार

चूरू : राजस्थान में चूरू जिले के सरदाशहर थाना पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथी महेंद्र सारण फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भगाने में मदद करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश पारीक (60) निवासी रोलसाबसर थाना सदर फतेहपुर, विजय अठवाल (23) निवासी वार्ड नंबर 48 फतेहपुर, महबूब कुरैशी (53) एवं सिकंदर (55) निवासी वार्ड नंबर 4 लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि एक मई को पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्र सारण फर्जी नाम पते से पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग गया है। इस पर थाना सरदारशहर पर मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई मंगूराम द्वारा शुरू की गई। बदमाश महेंद्र सारण के विरुद्ध लूट, मारपीट, अपहरण जैसे संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज है। फरार बदमाश के विरुद्ध विशिष्ट न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। यह बदमाश रोहित गोदारा गैंग की संपर्क में है जो विदेशी नंबरों से कॉल कर लोगों को धमकी देकर लगातार फिरौती की मांग करता रहा है।
पुलिस ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले मुलजिमों की पहचान एवं धर पकड़ के लिए गठित की गई टीम द्वारा आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी गई।
आसूचना संकलन, तकनीकी सहायता एवं मुखबिर मदद से गठित टीम द्वारा फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए फर्जी कागजात तैयार करने के मुख्य सरगना ओमप्रकाश पारीक व सहयोगी विजय अठवाल महमूद कुरैशी व सिकंदर को सीकर से गिरफ्तार किया गया है। इनसे पुलिस की टीम गहनता से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *