गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो गैंगस्टर समेत चार गिरफ्तार, चार तमंचे भी बरामद

नैनीताल : उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार तमंचे भी बरामद किये गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सागर निवासी शिवलाल पुर, रियूनिया, रामनगर और अंकित उर्फ छोटू निवासी लूटाबगड़, रामनगर द्वारा गैंग बनाकर लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। जिससे आम जनता में दहशत का माहौल था।
एसएसपी श्री पीएन मीणा के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने हाल ही में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गयी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके दो अन्य साथियों आदित्य सिंह उर्फ मिंटर निवासी ललितपुर, हल्दुआ, रामनगर और भानु प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की निवासी पम्पापुरी, रामनगर के साथ ढेला पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चार तमंचे और कारतूस भी बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *