शिलांग : मेघालय में पुलिस ने एक महिला सहित चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डेमथ्रिंग क्षेत्र से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ के तस्करों को गिरफ्तार किया और जब्ती भी की।
पुलिस ने कहा,“हेरोइन को 55 साबुन के बक्सों के अंदर रखा गया था, और उसे एक कार के अंदर एक गुप्त स्थान में छुपा कर रखा था।” उन्होंने कहा कि दो मोबाइल फोन, एक ईपीआईसी कार्ड और आधार कार्ड के अलावा हेरोइन ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने चारो गिरफ्तार लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
