अगरतला। त्रिपुर पुलिस ने रविवार को सिपाहीजला जिले के सोनमुरा के कमलनगर गांव से दो पिस्तौल के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में गत रात हथियारों के साथ पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनमुरा इलाके में कई वामपंथी समर्थकों पर हुए हमलों में शामिल पाए गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को दो पिस्तौल के साथ पकड़ा और बाकी फरार हो गये। पुलिस अधिकारी ओ.सी. सोनमुरा ने कहा, हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
