गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतंकवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पिछले साल कुलगाम जिले में ग्रेनेड घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के चार सहयोगियों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्य चौक यारीपोरा में पांच मई, 2022 को एक पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका गया था।
ग्रेनेड हालांकि पुलिस पार्टी की ओर नहीं गिरा, वह पास की भीड़ में गिरा और फट गया था। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, अब पुलिस ने सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर इस मामले में चार आतंकवादी सहयोगियों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

चारों के नाम कुलगाम जिला निवासी नासिर नबी डार, आकिब माजिद गनी, मोहम्मद अब्बास डार और जाहिद अली भट हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, एक हथगोला और 14 राउंड सहित कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। यारीपोरा थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *