गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में चार गौ तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहापुर के थाना कटरा क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में चार गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया कि थाना कटरा प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खैरपुर गांव के पास कमला नहर के पास छह लोग गोकशी के इरादे से बैठे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को आता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया गया , जिससे तीन अभियुक्तों के गोली लगी और एक अन्य को पुलिस ने घेर कर पकड़ में लिया। इस प्रकार कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
गोली लगने से घायल गौ तस्कर ने अपना नाम वारिस (22) रिहान( 21)अकील (40) और आसिफ बताया।पूछताछ में ये भी बताया कि कुछ दिन पहले भी कटरा थाना क्षेत्र गौकशी की घटना उनके द्वारा की गई थी। इनके कब्जे से चार तमंचे, चाकू कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद हुए है। दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, उनकी तलाश की जा रही है । गोली लगने से घायल तीनों अपराधियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में भर्ती कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *