गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

रांची : झारखंड में सीआईडी ने फेक एप बनाकर लाखों की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को रांची और गिरिडीह से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में गिरिडीह के मोहन साव, हजारीबाग के सपन कुमार सिन्हा और रांची के गोपाल सिंह और अमर प्रताप सिंह शामिल हैं। इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 14 चेक बुक और पासबुक, 19 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप, 21हजार 550 रुपये रुपये, एक स्वाईप मशीन, एक स्कैनर मशीन और एक राउटर बरामद किया गया है।
सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि साईबर अपराधी एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई, पीएनबी के खाताधारकों को अपना निशाना बनाते थे। केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर वे ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के फेक एंड्रॉयड एप्लीकेशन के जरिये एक फिशिंग यूआरआई का एसएमएस भेजते थे। इसकी जानकारी सीआईडी को मिली थी। सूचना मिलने पर तकनीकी जांच एवं अनुसंधान कर इसमें संलिप्त साईबर अपराधियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद सीआईडी की टीम ने कार्रवाई की और इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *