गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एचआरटीसी कर्मियों के लिये की चार% डीए की घोषणा

शिमला : मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों के लिये तत्काल प्रभाव से चार प्रतिशत दैनिक भत्ता (डीए) जारी करने की घोषणा की। अग्निहोत्री ने निगम के प्रबंध निदेशक को आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के भी निर्देश दिये। यह घोषणा मुकेश अग्निहोत्री ने यहाँ पुराना बस स्टैंड पर एचआरटीसी की विभिन्न सेवाओं का शुभारंभ करने के दौरान की।
उन्होंने एचआरटीसी के कैशलेस टिकटिंग प्रणाली का शुभारम्भ करते हुये बताया कि फ़िलहाल यह सुविधा तीन जिलाें में उपलब्ध होगी, जिसमें शिमला, हमीरपुर और ऊना शामिल हैं। जल्द ही इस सुविधा को पूरे राज्य में शुरू किया जायेगा। इस सुविधा के लिये एचआरटीसी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच करार हुआ है। इस सुविधा के तहत अब यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर टिकट ले सकेंगे।
अग्निहोत्री ने स्वयं कैशलेस प्रणाली से बस टिकट ख़रीदा और सचिवालय तक इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया। उन्होंने पुराना बस स्टैंड शिमला से जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के लिये शटल बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस शटल बस सेवा का किराया प्रति यात्री 200 रुपये है। एचआरटीसी द्वारा उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अतिरिक्त शटल बस सेवा चलाने पर विचार किया जायेगा। विमानों के आने जाने के समय अनुसार समय सारणी में परिवर्तन किया जा सकता है, जिसका विवरण हिमाचल पथ परिवहन निगम की वैबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज छात्रों के लिये ऑनलाइन बस पास सुविधा का भी शुभारम्भ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *