बागेश्वर/नैनीताल : उत्तराखंड के बागेश्वर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद होने और घर के मुखिया के लापता होने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है।
बागेश्वर जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि घिरौली के जोशी गांव में एक घर से चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। शव एक ही परिवार के लोगों के हैं। घर का मुखिया भूपाल राम गायब है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस घर में शव मिले हैं , वहां कमरे के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने आज सुबह पुनः घर की तलाश ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। अभी इस मामले में अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों के शव बरामद हुए हैं उनकी पहचान भूपाल राम की पत्नी नंदी देवी (40), पुत्री अजंलि (14) एवं पुत्र कृष्णा (8) और भाष्कर (6) के रूप में की गयी है।
एक ही परिवार के चार शव बरामद
