गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में चार मरे, तीन घायल

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी क्षेत्र में गुरुवार भोर ट्रक की चपेट में आने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र के पचेंडा कलां बाईपास पर ट्रक तथा कार में भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि अलीगढ के थाना गोण्डा निवासी जुगल (28),भोपा (30), गिरिन (42), राहुल (38), मांगेराम (34) एवं राजू कार से जा रहे थे कि ट्रक की टक्कर से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलेंस की मदद से तत्काल ही सभी सात घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
उन्होने बताया कि उपचार के दौरान जुगल,भोपा, गिरीन एवं राहुल की मौत हो गई। सडक हादसे मे घायल मांगेराम,बबलू एवं राजू को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *