गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुशाईगुड़ा इलाके में शनिवार को एक परिवार के चार सदस्यों ने अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गाड़े सतीश (39), उनकी पत्नी वेदा (35) और उनके दो बच्चों निशिकीत (9) और निहाल (5) के रूप में हुई है। सतीश सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। दंपती ने अपने बच्चों की कथित बीमारी के कारण यह कदम उठाया। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और बाद में ऐसा ही किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *