गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विषाक्त खाने से चार बालिकाएं बीमार

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शीतला धाम कडा़ कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में आज विषाक्त खाद्य सामग्री खाने से चार बालिकाएं बीमार हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल इस्माइलपुर में भर्ती कराया जिनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर कड़ा के प्रभारी डॉ़ सऊद अहमद ने बताया कि आज सौरई बुजुर्ग गांव की वर्षा रानी (08) साधना (06) शालिनी (06) तथा आयुषी (07) को उनके परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल लाया गया चारों बच्चियां उल्टी कर रही थी।
उन्होंने बताया कि सुबह बच्चियों ने कुछ खा लिया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ी उल्टी करने लगी तो परिजन इलाज के लेकर अस्पताल आ गए । प्राथमिक उपचार करने के बाद चारों बच्चियों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *