जयपुर : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पुलिस मुख्यालय के दल ने भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग कल रात तस्करों से मुठभेड़ के बाद तीन क्विंटल 92 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गयी है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध) दिनेश एमएन ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली कि भीलवाड़ा जिले में एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी करके ले जा रहे हैं जो गाडरमाला होते हुए गरलां के रास्ते से जायेंगे। इस पर पुलिस दल ने उक्त रास्ते के घुमावदार मोड़ पर नाकाबंदी की। रात करीब पौने बारह बजे स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, वे नहीं रुके तो सड़क पर स्टॉप स्टिक बिछा दिया जिससे उनका टायर फट गया। बाद में बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई के बाद वे अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये। पुलिस दल ने स्कार्पियो से 22 कट्टे बरामद किये जिसमें 392 किलो डोचूरा भरा था। दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
तस्करों से मुठभेड़ के बाद चार 60 लाख का अवैध डोडा-चूरा बरामद
