शिलांग : मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और विपक्षी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गये हैं।
चुनाव अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रेडरिक रॉय खारकोंगोर ने आज कहा, “झड़प कल रात करीब 1045 बजे हुई जब गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद हबीबुर ज़मान के नेतृत्व में एनपीपी समर्थक के फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चारबतापारा गांव से गुजरने के दौरान टीएमसी के कुछ समर्थकों ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों के बीच संघर्ष हुआ।”
टीएमसी में हालांकि, शामिल हुए एनपीपी के पूर्व विधायक एसजी एस्टामुर मोमिनिन ने बताया कि वह अपने चाचा के घर पर आयोजित एक दावत समारोह में शामिल होने के लिए चारबतापारा गांव में थे। इस दौरान एनपीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और टीएमसी के समर्थकों पर हमला किया।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि नौ लोगों को फुलबाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एचसी में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया था सभी को जांच के बाद छुट्टी दे दी गई।
इस बीच, एक स्थानीय टीएमसी नेता नोजिम हुसैन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जीएचएडीसी सदस्य हबीबुर ज़मान के नेतृत्व में एक जुलूस उनके घर पर पथराव करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में चार लोग घायल हुए।
चुनाव अधिकारी खारकोंगोर ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। चुनाव अधिकारी क्षेत्र में तैनात हैं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तीन कंपनियों को जिले में तैनात किया गया है।
मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है।
एनपीपी और टीएमसी समर्थकों की झड़प में चार घायल
