गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगाल में देसी बम विस्फोट में चार घायल

बैरकपुर : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटापारा नगरपालिका क्षेत्र में एक देसी बम फटने से चार लोगों के घायल होने के बाद सिलसिलेवार विस्फोटों से दहशत फैल गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को प्रभावित वार्ड नंबर 17 में तैनात किया गया है। बम विस्फोट के मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात एक घर की बाहरी दीवार पर दो बम फेंके जहां विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा था। इन धमाकों में कुल चार लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा छर्रे लगने से दो लोग घायल हो गए। भागते समय गिरने से दो अन्य घायल हो गए। जहां तीन घायलों को बैरकपुर के सागर दत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं दूसरे पीड़ित को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वे अब खतरे से बाहर बताये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *