गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तुर्की में आवासीय इमारत में विस्फोट से चार लोग घायल

अंकारा : तुर्की में दक्षिणपूर्वी शहर सान्लिउफा में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में विस्फोट हो जाने से चार लोग घायल हो गए है। तुर्की मीडिया ने यह जानकारी दी। अनाडोलु न्यूज एजेंसी ने बताया कि विस्फोट इमारत की पहली मंजिल पर एक कार्यस्थल पर हुआ। विस्फोट के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। न्यूज एजेंसी ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस , दमकल सेवा , आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण से बचावकर्मी और चिकित्सा दल भेजे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *