तिरुपुर : तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में बुधवार को एक दो वाहनों के बीच आमने-सामने की भिडंत से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना करुप्पुसामी में मदाथुकुलम के पास पुदुर में उस समय हुई जब एक परिवार के लोग कोयंबटूर के किनाथुकादावु में अपने रिश्तेदारों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन विपरीत दिशा से आ रही अन्य वाहन से टकरा गई।
मृतकों की पहचान डिंडीगुल निवासी त्यागराजन (46), उनकी पत्नी प्रीति (40), बेटे जयाप्रियन (11) और मां मनोनमणि (66) के रूप में हुई है। सभी घायलों को उडुमलपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
तमिलनाडु में दो वाहनों की टक्कर से चार लोगों की मौत, 14 घायल
