गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

असम में भारी बारिश और ओलावृष्टि से चार की मौत

गुवाहाटी : असम में भारी बारिश और ओलावृष्टि से चार लोगों की मौत हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को असम के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। एएसडीएमए ने मृतकों की पहचान सखी बेगम लस्कर (30), पिंटू चौहान (17), रूपाराम बसुमत्री (46) और समीन मंडल (4) के रूप में की है।
एएसडीएमए की रिपोर्ट के मुताबिक कछार जिले के राजघाट गांव की सखी बेगम लस्कर की तूफान में मौत हो गई। पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के डोनका के पिंटू चौहान की और उदलगुरी जिले के मजबत गांव के रूपाराम बासुमत्रि की बिजली गिरने से मौत हो गई और दक्षिण सलमारा जिले के मानकाचर गांव के जहांगीर मंडल के बेटे समीन मंडल की भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से मौत हो गई।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश और तूफान के बाद के हालात पर चर्चा करने के लिए उन्हें फोन किया। उन्होंने कहा,“केंद्र सरकार की ओर से राहत और पुनर्वास के लिए पूर्ण समर्थन तथा सहायता का उनका आश्वासन बेहद सराहनीय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *