गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेलर और बाइक के टकराने से चार की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर आज शाम ट्रेलर और बाइक के टकराने की दो घटना में चार युवको की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जैनपुरवास कट के सामने एक बाइक सवार युवक को ट्रोले चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अटेली मंडी निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद ही एक किलोमीटर आगे मलपुरा के पास तीन बाइक सवार युवकों को ट्रोले ने रौंद दिया। घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
एएसआई रत्नलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जैनपुरवास कट के पास हुए हादसे में युवक हरियाणा के अटेली मंडी निवासी था एवं मलपुरा के पास हुए हादसे में तीनों मृतक युवक कोटपूतली निवासी थे। जिनका बीडीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *