गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार-ट्रक भिडंत में चार की मौत, तीन घायल

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जबर्दस्त भिडंत हो गयी। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कार सवार लोग, जो कि इंदौर के निवासी है, वे राजस्थान के अजमेर गए थे। वहां से लौटते समय उज्जैन जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र के बेडावन्या गांव के समीप उनकी सामने से आ रहे एक ट्रक से जबर्दस्त टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वहां से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *