मेडक (तेलंगाना) : तेलंगाना में मेडक जिले के चेगुंटा मंडल में वाडियारम राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के दो लॉरी के बीच टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक लॉरी में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरी लॉरी में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
