गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन में चार की मौत, दो घायल

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी बारिश के बाद हुये भूस्खलन में दो महीने के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं। यहां पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात भूस्खलन के कारण मिट्टी के घर ढह जाने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की सोते समय मौत हो गई। पुलिस ने कहा, “खराब मौसम की स्थिति के कारण, चसाना बेल्ट के सुदूर गांव कुंदरधन मोरहा बैंड में मोहम्मद फरीद का मिट्टी का घर ढह गया।”
उन्होंने बताया कि मोहम्मद फरीद की पत्नी फल्ला अख्तर (30) और बेटियों नसीमा अख्तर (पांच), सफीन कौसर (तीन) और समरीन कौसर (दो माह) की मौके पर ही मौत हो गई। एक और घर ढहने की घटना में 60 वर्षीय कालू और उसकी पत्नी बानो बेगम घायल हो गए। पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायलों का बचाव और पुनर्वास शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *