गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार किलो अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा शहर की पुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये चार किलो अफीम जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान की। पुलिस ने तस्कर की बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश से मादक प्रदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में गत रात पुलिस टीम ने एनएच 48 पुर ओवरब्रिज के नीचे नाकाबंदी की।
इस दौरान बाइक सवार को रोका। पूछताछ में उसने खुद को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के माल्याखेर खेड़ा निवासी हरिओम दर्जी बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो चार किलो अफीम मिली। पुलिस ने अफीम जब्त कर तस्कर हरिओम दर्जी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *