हावड़ा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के गुसुरी इलाके में बुधवार तड़के एक कपड़ा गोदाम में सो रहे चार मजदूरों की छत गिरने से मौत हो गई। पुलिस और दमकलकर्मियों सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मुकेश राम, भोला यादव, पिंटू राम और राजू महतो के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय जेएन मुखर्जी रोड स्थित गोदाम में नौ कर्मचारी सो रहे थे और उनमें से चार मलबे में दब गए थे।
