गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंदौर बायपास पर बनेगा फोर लेन सर्विस रोड

इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इंदौर बायपास पर यातायात के दबाव को कम करने के लिये फोर लेन सर्विस रोड को बनाने की योजना तैयार की जाए। विजयवर्गीय ने आज यहाँ नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में उन्होंने इंदौर बायपास पर यातायात के दबाव को कम करने के लिये फोर लेन सर्विस रोड को बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के बीआरटीएस मार्ग की जहाँ चौड़ाई अधिक है, उसे सकरा करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक में इंदौर शहर में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि नर्मदा नदी के माध्यम से शहर को पर्याप्त पानी मिल रहा है। लेकिन वितरण व्यवस्था में कमी होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई नागरिकों की माँग के अनुरूप नहीं हो पा रही है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि फिल्टर स्टेशन बनाकर जल प्रदाय की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए।
उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट रोड तक एलीवेटेड रोड निर्माण के तकनीकी सर्वे और प्रभावितों के विस्थापन के लिये शीघ्र कार्य करने को कहा। उन्होंने इंदौर के मास्टर प्लान की सभी रोड निर्माण के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।
इस बैठक में इंदौर में खेलो इंडिया के अंतर्गत खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये इंटीग्रेटेड स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बनाने के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया गया। श्री विजयवर्गीय ने इस योजना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सुझाव लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। बैठक में वल्लभ नगर मार्केट का पुनर्विकास कार्य, सोलर सिटी इंदौर और जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना और टेंडर आदि पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *