गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान एक परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। इनमें पति-पत्नी के शव फांसी पर लटके मिले, तो वहीं दोनों बच्चों घर के एक कमरे में मृत हालत में बरामद किए गए। इन्हें जहर देने की आशंका जतायी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ के शिव बिहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) उसकी पत्नी रितु विश्वकर्मा (30) और दो बच्चे रितुराज (08) तथा ऋषिराज (03) के शव आज सुबह घर से बरामद किए गए। इनमें भूपेंद्र और रितु के शव फांसी पर लटके मिले, तो वहीं दोनों बच्चे मृत हालत में मिले। बच्चों को जहर देने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने सभी के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होना बताया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *