जालंधर : पंजाब के जालंधर में सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 10 घंटे के भीतर राजमार्ग पर बंदूक की नोक पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (देहाती) मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने राजमार्ग पर बंदूक की नोक पर कार छीनने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।
उन्होंने बताया कि आठ जनवरी की मध्य रात्रि को लुटेरों ने हिमाचल प्रदेश के जिला अंब के लाहारू निसासी अंकुश राजा से पिस्तौल की नौक पर सोने की चेन, अंगूठी और आई फोन लूट लिये थे। इसी दौरान जालंधर-होशियारपुर राजमार्ग पर तड़के करीब चार बजे विवेक चौड़ा निवासी वसंत विहार पुलिस स्टेशन आदमपुर से पांच से छह युवकों ने मारपीट की और उसे गोली चला कर पिस्तौल की नोक पर उसकी गाड़ी छीन ली और जालंधर की ओर भाग गए। मामला उनके संज्ञान में आते ही तुरंत नाकाबंदी की गयी।
दोनों घटनाओं को लेकर जालंधर-ग्रामीण पुलिस ने मोर्चा संभाले हुए 10 घंटे के भीतर दोनों मामलों को ट्रेस करते हुये राजमार्ग लुटेरों के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सतनाम सिंह , सतिंदर सिंह , शिवा और राहुल के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी के दौरान सतनाम सिंह से एक पिस्तौल, .32 बोर मैगजीन और दो कारतूस बरामद हुये। राहुल से एक मैग्जीन और दो कारतूस , शिवा से एक मैग्जीन और दो कारतूस तथा सतिंद सिंह से एक मैग्जीन और एक कारतूस और दो गाड़ियां बरामद की गयी हैं।
वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
