कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में बुधवार भोर पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार रुपये के दो इनामी समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवाघाट के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बदमाशों में सद्दाम, सतीश यादव,अरविंद यादव और सनोज कुशवाहा के खिलाफ हाटा, कुबेरस्थान, सेवरही, खड्डा और देवरिया थाने में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सद्दाम और सतीश यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
दो इनामी समेत चार बदमाश गिरफ्तार
