गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीजापुर में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। दक्षिण बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि जांगला थाने से केन्द्रीय सुरक्षा बल जिला रिजर्व पुलिस बल तथा छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स के जवान गश्त पर निकले थे। जांगला थाना क्षेत्र के छोटे तुंगाली के जंगल में जवान गश्त करते हुए पहुंचे, घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी की, दोनों ओर से आधे घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई।
श्री कमलोचन ने बताया कि घटना स्थल पर सर्चिंग करने पर चार नक्सलियों का शव बरामद किया गया। तथा घटना स्थल से डीजीएल राॅकेट लांचर भरमार बंदूक, एक पिस्टल, भारी मात्रा में विस्फोट सामग्री बरामद किया गया। इलाके में सर्चिंग जारी हैं। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *